
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत जोन नंबर-7 निवासी तरनजीत कौर ने अपनी मामी राजवीर कौर, कुलदीप कौर और जसप्रीत कौर पर मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. इधर शनिवार को तरनजीत कौर एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को उनके मामियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई. मारपीट करने के दौरान सभी ने उसकी मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना के बाद उसने पुलिस को फोन किया.पुलिस आई और मामले की छानबीन कर चली गई. हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.




