
जमशेदपुर : आजसू के गोमिया से विधायक लंबोदर महतो जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर सर्किट हाऊस में भव्य स्वागत किया गया. वे एक निजी समारोह में भाग लेने के लिए आये थे. उनका स्वागत आजसू के जिला सचिव धनेश कर्मकार ने फूल का बुके देकर किया. इस मौके पर उनके साथ मंगल महतो, चंद्रेश्वर पांडेय, मनोज गुप्ता, बिमल मोर्गन, मंगल टुडू, शकील सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजूद थे. आजसू के विधायक लंबोदर महतो के साथ स्थानीय नेताओं की लंबी बातचीत हुई. आजसू के कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि वे लोग राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करें और जनमुद्दों को जनता के साथ जाकर हल निकालने की कोशिश करें. इस दौरान लंबा आंदोलन चलाने पड़े तो वो भी करने को कहा गया.






