
गढवा : झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी. यहां एक परिवार में 4 पोतों ने अपने पिता के साथ मिलकर दादा को ही हत्या कर दी. मरने वाला व्यक्ति 70 वर्षीय भूखनराम है. भूखनराम को कुदाल से पीट-पीटकर उसके बेटे और उसके 4 पोतों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर रामाधार राम और उसके बेटों ने इस कांड को अंजाम दिया. कुदाल से मारकर उसकी हत्या की गयी. वह जब गंभीर रुप से घायल हो गया तब अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. यह घटना बुधवार की सुबह 9 बजे की बतायी जा रही है. यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.





