
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दौरे पर पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के प्रभारी मंत्री सह पेयजल मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर जमशेदपुर के सर्किट हाउस में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल भी मंत्री से मिला. इसका नेतृत्व चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका कर रहे थे. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मंत्री सह पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से जमशेदपुर सर्किट हाउस में मिलकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की. सिंहभूम चेंबर की मुख्य मांग थी कोल्हान के तीनों जिलों में भी उद्योगों हेतु डीवीसी की बिजली की आपूर्ति हो ताकि उद्यमी झारखंड के अन्य इलाकों के उद्यमियों के साथ प्रतीस्प्रधा कर सके. ज्ञात हो कि डीबीसी की दर प्रति यूनिट करीबन 40% जेवीवीएनएल से कम है. इस कारण कोल्हान के उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई उद्योग पलायन कर चुके हैं, कई बंद हो चुके हैं महंगी बिजली दर के कारण बहुत कम नए उद्योग आ रहे हैं. जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भी मंत्री से चर्चा की गयी. घाटशिला स्थित बुरुडीह डैम में नौका चालन, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट्स, आदि की सुविधा बहाल करने का अनुरोध किया गया. साथ ही साथ डिमना से दलमा तक रोपवे सेवा आरंभ करने का सुझाव दिया गया. मंत्री ने चेंबर की बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, कार्यसमिति सदस्य आनंद मोदी, सौरभ संघी शामिल थे. (झामुमो के नेतागण मिले मंत्री से नीचे देखें)

झामुमो का प्रतिनिधिमंडल मिला, सौंपा ज्ञापन
झामुमो जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित बाबुडीह और लालभट्टा बस्ती मे पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन जल संसाधन एवं पेय जल मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को जमशेदपुर परिसदन में दिया गया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से जिला सचिव लालटू महतो, मनिल महतो, राजेश महतो, परेश डे, गोविंदा चालक, सोमनाथ मुखर्जी, चन्दन महतो, रंजीत सिंह, कृष्णा प्रसाद इत्यादि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.





