जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के टिलू भट्ठा बस्ती के पास एक विवादित जमीन पर सिदो कान्हू का बोर्ड लगाये जाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इस घटना में आनंद पांडेय समेत अन्य लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि आदर्शनगर से ऊपर टिलू भट्ठा बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के बायीं ओर एक बोर्ड लगा दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
उक्त बोर्ड पर बस्ती का नाम सिदो कान्हू बस्ती लिखकर एक प्रतिमा स्थापित कर दिया. उक्त जमीन विवादित है, जिसको घेरने के लिए दो गुट आमने सामने है. झामुमो के पूर्व नेता स्वर्गीय टिलू सरदार के पुत्र समीर सरदार और आनंद पांडेय, अविनाश पांडेय, सोमनाथ पांडेय और अशोक सिंह आमने सामने थे. बताया जाता है कि शाम करीब पांच बजे उक्त जमीन पर लगाये गये बोर्ड को आनंद पांडेय और अन्य लोगों ने हटा दिया और उक्त पोस्टर को फाड़ दिया. इसके बाद दोनों गुट आमने सामने हो गये. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद माहौल वहां तनावपूर्ण हो गया. इस घटना के बाद आनंद पांडेय समेत अन्य लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया. इस पिटाई के बाद उक्त बस्ती के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया और सोनारी थाना पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इन लोगों ने जुलूस भी निकाला और सिदो कान्हू का पोस्टर फाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शुरू की है. (नीचे भी पढ़े)
इसको लेकर जमकर नारेबाजी हुई है और मामले को लेकर तनाव की स्थिति है. बताया जाता है कि उक्त मामला विवादित जमीन से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर दो गुट आमने सामने है.



