
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित आरपी पटेल स्कूल के पास लगातार बारिश के कारण नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया. जिससे आस पास के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है. घरों से पानी निकालने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे है. जुगसलाई और बागबेड़ा को जोड़ने वाले पुल की स्थित जर्जर है. यह नाला रंग कारखाना से निकलती है और जुगसलाई होते हुए खरकई नदीं में गिरती है. नाले की साफ- सफाई भी नही की जाती है जिसके कारण बारिश का पानी सीधे नदीं की ओर नहीं जाता, बल्कि नाले में जमा कचरे का साथ रुक जाता है और पानी का जमाव होता है. जिसके कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है. बरसात के दिनों में यहां के लोगों का जीवन नारकीय हो जाता है. इस पुल से हजारों लोगों को आना जाना प्रतिदिन होता है. नया पुल बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद की है. लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का समाधान नहीं होने से आए दिनों बारिश होने से ऐसी की स्थिति बनी रहेगी और तरह -तरह की बीमारियों के लोग शिकार होंगे. इस संबंध में जुगसलाई नगर परिषद को ठोस पहल करनी चाहिए. ताकि लोग स्वस्थ और सुरक्षित रह सके.







