जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में देर रात चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, जोन नंबर 1बी निवासी मनीष सिंह पर दो युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया. हमले में मनीष सिंह घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर बिरसानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल अस्पताल भेजा. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मनीष सिंह को छुट्टी दे दी गई है. वहीं मनीष सिंह ने बताया कि वे अपने दोस्त सूरज प्रमाणिक के पास गए थे. (नीचे भी पढ़े)
वह टाटा पावर में काम करता था. वहां से छोड़ने के बाद वे घर लौट रहे थे. तभी विजय गौड़ के फोन पर राहुल गोराई का फोन आया और उसने खूब गाली गलौज किया. वह संदीप बनर्जी को खोज रहा था उसी के साथ विवाद था. इसी विवाद को लेकर राहुल ने मनीष को सिदू कान्हू मैदान के पास बुलाया. वहां पहुंचते ही अचानक अंशु मुखी ने चापड़ से हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.







