जमशेदपुर : राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के रविवार दोपहर जमशेदपुर पहुंचने पर राजद प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने पार्टी समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने श्री यादव से जमशेदपुर स्थित जियाडा क्षेत्रीय कार्यालय को पूर्व की भांति पूर्ण अधिकार दिए जाने, कोल्हान में नए और बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को जमीन उपलब्ध कराने, रुग्ण उद्योगों को पुनर्जीवित कराने के लिए सरकार की ओर से सहायता प्रदान किये जाने, श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
उद्योग मंत्री श्री यादव का स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा एसएन यादव, ज्ञानचंद्र जायसवाल, कृष्णा यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, देव प्रकाश देवता, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, विनोद यादव, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, सकला मार्डी, विमल दास, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. ज्ञात हो कि उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव दोपहर लगभग 1:00 बजे बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित पीएमएफएमई महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे थे.














