जमशेदपुर : युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से शहीद दिवस के अवसर पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रायने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया. लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता, सह संस्थापक शिबू नंदी ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने युवाओं को शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का बलिदान याद कराया. (नीचे भी पढ़ें)

मानगो के विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह, संतोष भगत व अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम में उपस्थित विश्वनाथ दत्ता, शिबू नंदी, अंकित शर्मा, इंद्रनील दास, राहुल सिन्हा, विकाश गुप्ता, अमर प्रामाणिक, अपूर्वा कारक, पिंटू तंतुवाई, मृणाल आदित्य, राज मिश्रा, सिद्धार्थ नंदी, अजय महतो, अनूप कुमार आदि उपस्थित थे. लक्ष्य फाउंडेशन की टीम ने 111 यूनिट रक्त संग्रह किया.














