
जमशेदपुर : अब तक लोग कपड़े और जूता के ही रिलायंस फ्रेश और बिग बाजार जैसे ब्रांड में जाकर अपने जरूरत के सामान लिया करते थे. एक बैग या बास्केट ले लिया और फिर रिलायंस फ्रेश या बिग बाजार जैसे विभिन्न तरीके के मॉल में खरीददारी की और बिल देने के बाद निकल गये. इस तरह के मॉल अब तक तो जमशेदपुर में नजर आते थे, लेकिन शायद ही किसी ने वाइन का मॉल देखा हो या डिपार्टमेंटल स्टोर देखा हो. लेकिन जमशेदपुर में अब वो भी खुल चुका है.

जमशेदपुर के शराब के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर में झारखंड का पहला शराब का मॉल खुला है. शराब के शौकीन यहां देश और विदेश के सारे ब्रांड के शराब एक छत के नीचे ले सकते है. अब तक का सबसे बड़ा शराब का शॉपिंग मॉल की तरह का यह वाइन मॉल है, जो बिष्टुपुर मेन रोड के पास ही खोला गया है. जमशेदपुर के इस शराब के मॉल की खासियत यह है कि आप सुबह दस बजे से लेकर रात के दस बजे तक आराम से अपने पसंद के शराब को ले सकेंगे. इसके प्रोपराइटर ने बताया कि यह अपने तरह का खास मॉल है, जो काफी दिनों से शहर का डिमांड चल रहा था.

इस डिमांड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. लॉकडाउन के बीच ही इसको खोला गया है, जो जोखिम भरा कदम हो सकता था, लेकिन इसका बेहतर रिस्पांस भी आने लगा है. इसकी खासियत यह है कि कई ऐसा ब्रांड है, जो जमशेदपुर के किसी भी शराब की दुकान में नहीं मिल पाती थी, वह भी एक छत के नीचे मिल सकेगी.यह अपने तरह का नया प्रयोग है, जिसको लोग हाथों हाथ ले रहे है.





