रांची : झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व महाधिवक्ता व वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार निर्वाचित घोषित किये गये हैं. उन्हें 672 मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ऋतु कुमार को 588 वोट मिला. 84 वोट से अजीत कुमार विजयी घोषित किये गये. वहीं महासचिव पद पर नवीन कुमार एक बार फिर चुन लिए गए. उनको 935 वोट मिलन जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमित सिन्हा को 458 वोट मिला. अन्य जीते उम्मीदवारों में उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता को 580 वोट मिला, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्राण प्रणय को 366 वोट से संतोष करना पड़ा. (नीचे देखे पूरी खबर)

कोषाध्यक्ष पद पर विजयी श्रेष्ठा मेहता को 1088 वोट, सहायक कोषाध्यक्ष पद आकाशदीप को 706, सचिव प्रशासन पद पर विकास कुमार को 853 वोट तथा सचिव लाइब्रेरी पद पर भोलानाथ ओझा 741 वोट लाकर निर्वाचित घोषित किये गये. इसमें झारखंड विधानसभा से आये 10 कर्मियों ने मतों की गिनती की. मतगणना की वीडियोग्राफी भी करायी गयी है. 21 अगस्त को मतदान के दाैरान कुल 2017 मतदाताओ ने वोट डाला था.




