
जमशेदपुर : शिरडी साई चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से पलाशबनी में 250 कंबल और फूड पैकेट्स का वितरण किया गया। यह वितरण छोटा बंकी, बड़ा बंकी, दीमकाडीह के निवासियों के बीच किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के उच्च पदस्थ ऑफिसर संजीव पाल उपस्थित थे. शिरडी साई चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय मेहता के मार्गदर्शन में और उन्ही के मदद से यह आयोजन गया। श्री मेहता रोटरी के पूर्व जिलापाल भी हैं। किरण मेहता, संजीव पाल, विजय मेहता, रोटरी प्रेसिडेंट मधुमिता संतरा, शरत चंद्रन, उदय, सेक्रेटरी अनिल पांडेय, जगन्नाथ संतरा, डॉ वीएसपी सिंह, केटी गब्बा, अरुण तनेजा, रोशन सिंह, मंजू सिंह, महेंद्र गुप्ता, कैप्टन मनीष कुमार, सुनील मरवा, सुनीत कुमार ने कंबल व फूड पैकेट का वितरण किया। साई ट्रस्ट की तरफ से शिवकेश, कमल, सीसीएस राव और पूरबी घोष भी उपस्थित थे। प्रत्येक सप्ताह साई ट्रस्ट के द्वारा फूड पैकेट्स का जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जाता है। इस दौरान सरपंच रायमोनी भी उपस्थित थे। जिनके सहयोग से इतने ग्रामीण लोगो को इकठ्ठा किया गया। रोटरी क्लब के अन्य सदस्य डॉ मंजू सिंह उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन मोना बहादुर ने किया। विजय मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




