
घाटशिला : भाजपा के डुमरिया मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक के नेतृत्व में विगत दिनों हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व दिवंगत हुए 11 सैन्य अधिकारियों व जवानों की स्मृति में शोकसभा हुई। शोकसभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जनरल रावत न सिर्फ सेना के, बल्कि आम लोगों के भी जनरल थे। जनरल का जीवन देश के लिए समर्पित था। अपने हर सैनिक के परिवार का ख्याल उन्होंने जिस तरह से रखा वह अवस्मरणीय है। देश का बच्चा-बच्चा उनके जीवन से प्रेरणा लेगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप पंडा, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष बसंत मदीना, सुखेन्दु विकास पानी, महामंत्री सुशील बारिक, किशोर गिरि, मृत्युंजय दंडपाट, टुकाई मरांडी, रीना बास्के, तपन साहू, हिमांशु राणा, राहुल बेसरा, सामू बास्के, जया नायक, संजीत महापात्रा समेत अन्य उपस्थित थे।





