
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सुरज कुमार शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उनके साथ जुस्को अधीकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा, अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक के अलावा अन्य अधीकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान मंत्री ने अस्पताल परिसर के सर्जिकल वार्ड, ऑर्थो वार्ड, गायनिक वार्ड के अलावा इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया. उनको देख अस्पताल के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जल्द ही अस्पाल में सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि यहां आने वाले मरीजों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. वहीं अस्पताल परिसर को सुरक्षित करने के लिए फैंसिंग का कार्य किया जाएगा. यह कार्य जुस्को की ओर से सीएसआर के तहत कराया जाएगा. उन्होने कहा कि वे पत्रकार का भी सहयोग चाहते है. पत्रकार ही देश का चौथा स्तंभ है, पत्रकार ही जनता की बात हमारे तक पहुंचा सकती है और पत्रकार ही उसकी बातों को जनता तक पहुंचा सकती है. जुस्को सीएसआर के तहत एमजीएम का कायाकल्प करेंगे. जुस्को और झारखंड सरकार मिलकर एक साथ काम करेगी और एमजीएम की स्थिती में सुधार लाएगी.





