
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित है इस्ट प्लांट बस्ती निवासी काजल शर्मा ने अपने पति निहाल शर्मा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से शिकायत करने पहुंची. काजल ने बताया कि साल 2013 में उसने निहाल के साथ प्रेम विवाह किया था. बीते पांच सालों से निहाल उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है. वह ऑर्केस्ट्रा में गाना गाकर जीवन यापन करती है. जो भी रुपए आते है उसे छीनकर निहाल दारू पी लेता है. आज सुबह भी उसने गला दबाने का प्रयास किया. इसके बाद उसने गर्म मैगी उसके बदन पर फेंक दिया. उन्होंने बताया कि निहाल कोई काम नहीं करता बस मारपीट करता रहता है. उन्होंने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.




