
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी देवेंदु भूषण की पत्नी प्रियंका कुमारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. इधर बुधवार को मृतिका के परिजन बागबेड़ा थाना पहुंचे और मृतका के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रियंका के भाई ने बताया कि वर्ष 2017 में बागबेड़ा के भरत लाल के बेटे देवेंदु के साथ उनकी बहन की शादी हुई थी. शादी के एक साल बाद प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. सोमवार को उन्हें फोन आया कि प्रियंका की मौत हो गई है. कारण पूछने पर उन्होंने नहीं बताया. जब तक वे लोग शहर पहुंचते तब तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था ताकि उन्हें कारण का पता न चले. उन्होंने बताया कि देवेंदु किसी और लड़की से भी बात करता था. ये बात प्रियंका को पता चली, तो उसने इसका विरोध किया था. विरोध के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई थी. फिलहाल पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है.






