जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती निवासी महिला उषा देवी उर्फ सिहंता देवी से शंकोसाई रोड नंबर 5 की रहने वाली उमा देवी और उसके बेटे के द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उषा देवी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है. उषा देवी ने बताया है कि उन्होंने उमा देवी से 21 मार्च 2021 को 30 हजार रुपये उधार लिये थे. उसके बाद उन्होंने पूरी रकम चुका दी. उषा देवी ने बताया कि यह दोस्ताना कर्ज था।, लेकिन बाद में उमा देवी ने कहा कि उसे हर महीने 6000 रुपये ब्याज देना होगा. इस पर उषा देवी उसे ब्याज भी देती थी. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उषा देवी ने बताया कि सारा पैसा चुकाने के बाद भी अब उमा देवी कह रही है कि 50 हजार रुपये ब्याज का बाकी है और आये दिन गाली गलौज करती है. उसका बेटा सूरज कुमार आकर गाली-गलौज करता है और उषा देवी के बारे में गलत बोलता है. उषा देवी ने कहा कि उसकी बेटी बाहर निकलती है तो उसके साथ भी छेड़छाड़ करता है और धमकी देता है कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा. गुरुवार को उषा देवी एक अन्य महिला के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत एसएसपी से की है. उषा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उमा देवी और उसका बेटा सूरज कुमार घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की. उसके गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया.






