जमशेदपुर:जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट में कई दिनों पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब हुई विवाहित को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ सकुशल बरामद कर दिया है. पुलिस ने दोनों को जमशेदपुर के ही किसी दूसरे स्थान से बरामद किया है.फिलहाल पुलिस विवाहिता से पूछताछ कर रही है और उसका बयान दर्ज कर रही है. बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा. जानकारी के अनुसार विवाहिता के पति ने उलीडीह थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी. (नीचे भी पढ़े)
उसने आशंका जतायी थी कि पत्नी किसी साजिश की शिकार हो सकती है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरु की और तकनीकी निगरानी के आधार पर महिला का सुराग पता लगाया. अंत में पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ शहर की एक दूसरे इलाके से दोनों को बरामद किया. अब पुलिस मामले की कानूनी बारीकियों की जांच कर रही है. प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.विवाहिता का कहना है कि वह अपने प्रेमी से प्यार करती है, वह उसके बिना नहीं रह सकती. माता पिता ने उसकी जबरन शादी करा दी. पुलिस का इस मामले में क्या रुख होगा कहना मुश्किल है.



