जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा के पास पीजी माडवा गर्ल्स स्कूल के पास रहने वाले बिनोद पांडेय की बेटी पूजा कुमारी को चोरी के गहने और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त चोरी के सामान की खरीददारी करने वाले सोनार अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया है. अजय कुमार साकची के काशीडीह प्रताप रेसिडेंसी का रहने वाला है. पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि 11 मार्च को गोविंदपुर निवासी सुनील लोहार ने आवेदन दिया था कि पूजा कुमारी की शादी वादी के भतीजे के साथ निर्धारित थी. उसके द्वारा सुनील लोहार के घर से सोना और चांदी के आभूषण चुरा लिया गया था. सूचना प्राप्त होने के बाद कांड दर्ज करने पर अनुसंधान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान थापामारी की गयी, जिसके बाद पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर चोरी गये आभूषण को साकची के आभूषण कारोबारी के पास से सारे आभूषण बरामद किया गया. उक्त आभूषण की कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपये है. पुलिस ने बताया कि उक्तमहिला एक पेशेवर अपराधी है और उसका पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है. इस अभियान में गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार और उनकी टीम लगी हुई थी.







