
जमशेदपुर : जिस उम्र में पति- पत्नी को एक दूसरे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस उम्र में अगर पति- पत्नी का विवाद थाना पहुंचे तो इसे आप क्या कहेंगे. मामला जमशेदपुर के साकची स्थित महिला थाना का है. जहां शहर की महिला संगठन की महिलाएं एक 55 वर्षीय महिला के पति और ससुरालवालों का मामला लेकर पहुंची. जहां महिला बी रूपा एवं महिला संगठन की महिलाएं थाना पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा.
जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला बी रूपा ने बताया कि उनके पति टिनप्लेट कंपनी से सेवा निवृत हो चुके हैं, और अब उन्हें बदचलन कहकर घर ने निकालने पर तुले है. इसके लिए उन्होंने अपने देवर और ननद को जिम्मेवार बताया. वैसे महिला का अपने पति के साथ साल 2015 से ही विवाद चल रहा है. अब जरा आप ही समझ लीजिए कि उम्र के इस पड़ाव में क्या महिला का अपने पति पर यह आरोप लगाना सही है. फिलहाल महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शात कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.






