जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग की ओर से विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसके तहत छात्राओं ने सर्वप्रथम जागरूकता रैली निकाली, साथ ही नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया. एनएसएस की छात्राओं ने लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिये खाने पीने की चीजों, जैसे मोटे अनाज आदि से सभी को अवगत कराया. बाजार में मिलनेवाले खाने के सामान तथा मैदा से बने खाद्य पदार्थों आदि से दूर रहने की सलाह भी दी एवं स्वस्थ जीवन शैली व संतुलित आहार की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, एनएसएस ऑफिसर डॉ डी पुष्प लता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ छगनलाल अग्रवाल तथा एनएसएस की छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.











