जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र स्थित स्कूलों के भवनों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. आलम यह है कि पोटका के तिलाइटांड़ उत्क्रमित मध्य विधालय के बच्चे जर्जर स्कूल भवन में भय के महौल में पढ़ने जाने को विवश हैं. विद्यालय के प्राचार्य सोमनाथ सरदार कहते है कि हल्की बारिश में भी छत से पानी टपकती है, जिससे बच्चों के बैग व पठन-पाठन की सामग्रियां गीली हो जाती हैं. ऐसे में बच्चों को पुराने भवन में बच्चों को शिफ्ट करना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि इसको लेकर पूर्व में विभागीय स्तर पर पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन नतीजा अब तक सिफर ही निकला है. बहरहाल देखना यह है कि शिक्षा विभाग की नजरें जादूगोड़ा स्थित तिलाइटांड़ उत्क्रमित मध्य विधालय के जर्जर भवन की ओर कब तक इनायत होती हैं, और बच्चों को जर्जर भवन में बच्चों को भय से कब तक मुक्ति मिलती है.







