जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस की छात्राओं ने भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत जल महोत्सव का आयोजन किया. इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित पेयजल, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के लिए जल-जागरूकता बढ़ाना तथा इसमें समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. इस अवसर पर विश्विद्यालय की एनएसएस इकाई ने रैली, पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा विषय पर जल-जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही साथ, भोज्य सामग्री विक्रेता तथा ठेलेवालों के मध्य स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और उन्हें खाने-पीने की वस्तुओं में पर्याप्त स्वच्छता का ध्यान रखने का संदेश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएसडब्लू डॉ किश्वर आरा, प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, डीन (कॉमर्स) डॉ दीपा शरण, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता एवं डॉ छगनलाल अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.







