जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया. विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम के तहत एनएसएस की छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया. तत्पश्चात ऑनलाइन पोर्टल पर शपथ ग्रहण कर नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ति, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी डॉ डी पुष्पलता तथा एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान किया.







