• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-Youth-Congress : युवा कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर मोमबत्ती जलाकर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, यूथ इंटक ने चौक-चौराहों पर किया विरोध-प्रदर्शन

Jamshedpur-Youth-Congress : युवा कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर मोमबत्ती जलाकर मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, यूथ इंटक ने चौक-चौराहों पर किया विरोध-प्रदर्शन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

Jamshedpur : पिछले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने पूरे देश भर में बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया. इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पश्चिम विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष वशी हैदर के नेतृत्व में साकची पलंग मार्केट में कैंडल जलाकर विरोध मार्च निकाला गया, जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में सबसे पहले उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान परिवेश में मोदी सरकार द्वारा उत्पन्न की गयी रोजगार गारंटी के खिलाफ कुव्यवस्था की चर्चा करते हुए गंभीर चिंतन किया. डॉ परितोष सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया कि लगातार हो रही आत्महत्या के मामले में सबसे अधिक बेरोजगारी मुद्दा है. किन्तु विपक्ष मैं बैठी कांग्रेस की सरकार के बार-बार आवाज बुलन्द करने के बावजूद यह सरकार अभी कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है. बावजूद अब लगातार पूरे देश भर में युवा सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. युवा कांग्रेस कैंडल मार्च के माध्यम से इस सोई हुई सरकार को चेताने और जगाने का काम कर रहे हैं. आज सारा देश चिंतित हैं. लोग अपने परिवार की रोजी रोटी जुटा नहीं कर पा रहे हैं. आज इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार को भी धन्यवाद देते हुए कहा गया कि आज मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए झारखंड रोजगार सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार सरकार द्वारा घोषणा की गयी है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, चिन्ना राव, रउफ खान, राकेश साहू, देवाशीष घोष, मिंटू हेम्ब्रम, दिनेश सिंह, प्रशांत चौधरी, अमित कुमार, बबलू नौशाद, सैफू, मोनू, मो आमिर, आमीन खान एवं राजा समेत कई लोग उपस्थित थे.

बेरोजगारी, निजीकरण व श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ यूथ इंटक का जोरदार प्रदर्शन
केन्द्र सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा के आह्वान पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जमशेदपुर शहर के चौक-चौराहों पर विरोध-प्रदर्शन किया गया. विरोध-प्रदर्शन यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, निजीकरण, श्रम कानूनों में संशोधन, गिरती अर्थव्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन शहर के हर एक प्रमुख चौक चौराहों पर किया गया.
यूथ इंटक के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वप्रथम जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की. साथ ही ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि देने की भी कामना की. प्रधानमंत्री को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए 17 सितंबर को 17 बजे यानी शाम 5 बजकर 17 मिनट पर 17 मोमबत्तियां जलाकर कैंडल मार्च निकालकर, चौक चौराहों पर एकत्रित होकर, घरों की बालकोनी प्रमुख दरवाजे पर मोमबत्तियां व दिया जलाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया. साथ ही ईश्वर से प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि देने की कामना की गई, ताकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन करने पर ध्यान दें, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बंद करे, देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करें और श्रम कानूनों में संशोधन को वापस लें.

यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज व कांग्रेस के ओबीसी कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में बिष्टुपुर में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. यूथ इंटक की राष्ट्रीय सहायक महासचिव शिखा चौधरी व जिला अध्यक्ष अंजनी पांडे द्वारा कदमा में दिया जलाया गया, यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव परितोष सिंह व राकेश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टेल्को में कैंडल जलाकर नारेबाजी की. यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव आशीष मुखी, गोपाल यादव एवं अमृत झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस चौक पर प्रदर्शन किया. यूथ इंटक के प्रदेश संगठन सचिव राजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में एग्रिको गोलचक्कर तथा राष्ट्रीय सचिव गुलरेज अख्तर और फजल खान के नेतृत्व में धातकीडीह में प्रदर्शन किया गया. सरायकेला खरसावां जिला यूथ इंटक अध्यक्ष अवधेश सिंह व मीरा तिवारी ने अपनी कमेटी के साथ आकाशवाणी चौक पर प्रदर्शन किया. मानगो में रीता शर्मा और बबलू नौशाद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया.

वहीं गोलमुरी चौक पर विश्वजीत पांडा एवं मनोज पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. वहीं रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू, पश्चिम सिंहभूम, गिरीडीह, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा, गोड्डा, देवघर, गुमला सहित पूरे प्रदेश में यूथ इंटक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की. पूरे प्रदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे, विजय यादव, रियाजउद्दीन खान, शिखा चौधरी, नितेश राज, परितोष सिंह, पवन कुमार बबलू, आशीष मुखी, गुलरेज अख्तर, पूर्णिमा सिंह, अवधेश सिंह, हसलूदीन खान, अंजनी पांडे, गोपाल यादव, अरूण त्रिपाठी, राजा सिंह राजपूत, अमृत झा, पिंटू श्रीवास्तव, डीएन पांडे, शैलेश कुमार, रीता शर्मा, बबलू नौशाद, शुशील कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज कुमार, रवि चौबे, विश्वजीत पांडा, मनोज पाठक, नंदलाल प्रसाद, सदाब आफताब, देव शुक्ला, अमित चौधरी, अभिजीत बोस, ग़ालिब इकबाल, बटुक मिश्रा, शंकर यादव, महेश कुमार, केवी यादव, राज पांडे, हर्ष कौशिक, लकी शर्मा, संध्या दास, रिषभ श्रीवास्तव, जयपाल सोरेन, बिरबल सिंह, अनुराग आनंद, लांगवती निराला, विक्की खान, अंजन राय, सचिन कुमार, शौविक दत्त, राहुल चौधरी सहित यूथ इंटक के तमाम कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur tmwu leaders felicitated : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष-महामंत्री का तीन विभागों में हुआ अभिनंदन, क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी ने दोनों नेताओँ का किया अभिनंदन
खबर

Jamshedpur tmwu leaders felicitated : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष-महामंत्री का तीन विभागों में हुआ अभिनंदन, क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी ने दोनों नेताओँ का किया अभिनंदन

October 4, 2026
Jamshedpur blood donation : प्रयत्न संस्था के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, किया गया सम्मानित
खबर

Jamshedpur blood donation : प्रयत्न संस्था के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, किया गया सम्मानित

October 4, 2026
jamshedpur mla saryu roy honored candy vendor- मानगो स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को हुई दर्दनाक घटना में बच्ची की जान बचाने वाले कैंडी विक्रेता को सरयू राय ने 10 हजार नकद व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Next Post
Jamshedpur-Education : द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया व नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू, आईसीएसआई सिग्नेचर अवार्ड स्कीम के तहत छात्रों को मिलेगा लाभ

Jamshedpur-Education : द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया व नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू, आईसीएसआई सिग्नेचर अवार्ड स्कीम के तहत छात्रों को मिलेगा लाभ

saraikela-administration-action-सरायकेला में धारा 144 लागू, जानें इस दौरान आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है

saraikela-administration-action-सरायकेला में धारा 144 लागू, जानें इस दौरान आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है

jamshedpur-sonari-khutadih-land-issue-जमशेदपुर में सेना की कथित जमीन के नाम पर भाजपा नेता काले को बदनाम करने की साजिश, रघुवर दास ने सीएम रहते हुए पहले काले व उनके परिवार को घेरने का किया था प्रयास, हाईकोर्ट में लंबित है मामला, जानें क्या है यह भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले को लेकर की गयी साजिश का सच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News