
जमशेदपुर : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में मानगो गांधी घाट में युवा कांग्रेस द्वारा सांकेतिक अनशन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर अनशन की शुरुआत की गई। उतर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा निर्दोष किसानों की हत्या का आरोप लगाते इसके विरोध में सांकेतिक अनशन किया गया। कांग्रेस नेता अशोक चौधरी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है, धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की गाड़ियों से कुचल कर नृसंश हत्या की जा रही है। विपक्ष के नेताओ को नज़रबंद किया जा रहा है। सालभर से कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलित है उनकी आवाज सुनी नही जा रही है। (नीचे भी पढ़ें)

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की घटना जलियावाला बाग की पुनरावृत्ति है। अभी तक प्रधानमंत्री द्वारा घटना पर माफी भी नही मांगी गई है, न ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया गया है। पूरे प्रदेश में योगी सरकार की दुर्दशा साफ नजर आ रही है। उतर प्रदेश में अपराध चरम पर है, सत्ताधारी नेताओं द्वारा लगातार अपराध को बढावा दिया जा रहा है। युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, हम किसानों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे। अनशन में कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, फ़िरोज़ खान, संजय यादव, अजय सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, पवन तिवारी, तनवीर खान, राकेश साहू, देवाशीष घोष, सुशील तिवारी, राहुल राय, विजय कुमार, अभिषेक मोहन्ता, राकेश कुमार, प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, चांद वारशी, उज्जवल कुमार, मो शाहनवाज़, दीपक कुमार, विमल सिंह, सहित अन्य युवा कांग्रेसी शामिल हुए।






