
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत सिद्धु-कान्हू बस्ती टिलू भट्ठा निवासी रॉबिन कुशवाहा (23) ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह हुई. मृतक ने गमछे से पंखे के सहारे फांसी लगाई. इधर सूचना मिलने पर सोनारी पुलिस मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के चेहरे पर नाखुन के निशान है. मृतक सोनारी के एक लेडिज कॉर्नर में काम करता था. डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. जानकारी के अनुसार रॉबिन के पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करवा दी थी जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद चलता रहता था. आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच गुरुवार को भी झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद उसने फांसी लगा ली.





