
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर निवासी हेमंत शर्मा ने शनिवार देर रात बिजली के खंभे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना कि जानकारी लगों को रविवार सुबह हुई जब उसके शव को खंभे से लटकता पाया। इधर हेमंत ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक आईडी में रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने तीन लोगों द्वारा अपने पिता को परेशान करने के कारण आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने रविवार सुबह उसके शव को खंभे से उतरा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का अंतिम संस्कार भुईयांडिह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। हेमंत के भाई ने बताया की उनके पिता विनोद शर्मा ने लगभग साढ़े तीन लाख रुपए लिया हुआ है जिसके लिए निशांत मित्रा, यदुवेन्द्र और विनय कुमार उनके घर पर आकर बार वार रुपयों की माग करते थे। इसी बात को लेकर काफी दिनों से परेशान रहता था।

घटना से पहले दोस्त के साथ पी थी शराब
हेमंत के एक साथी ने बताया कि घटना कि रात हेमंत ने उसके साथ बैठ कर काफी शराब पी। वो अपने साथ एक रस्सी भी लेकर आया था। पर वो उससे खुद को फांसी लगाने वाला था इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि हेमंत काम की तलाश में भी था। काम नहीं मिलने से भी वह काफी परेशान रहता था।

















