जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर रोड नंबर तीन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम सैफ नैयर है। परिजनों ने बताया कि उसने बुधवार की रात अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सैफ नैयर को फंदे से उतारा। परिजनों का कहना है कि उन्हें लगा कि इसकी सांस चल रही है। इसलिए उसे फौरन टीएमएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (नीचे भी पढ़ें)
सैफ के पिता आजम अशरफ ने बताया कि सैफ की 7 महीना पहले शादी हुई थी। उसकी शादी सैफ के घर में ही किराए पर रहने वाली कोलकाता की जैनब के साथ हुई थी। लेकिन, जैनब उसे बराबर टॉर्चर करती थी। कभी 20 हजार रुपए कभी 30 हजार रुपए मांगती थी। स्कूटी दिलाने को कहती थी। इसी के चलते उसका तीन महीने पहले तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी वह मिलने आया करती थी। बुधवार की रात जैनब सैफ से मिलने आई थी। उसके जाने के बाद घर में झगड़ा हुआ। इसके बाद सैफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सैफ पहले ड्राइविंग करता था। लेकिन, इधर बीच काम छोड़ दिया था और घर पर ही रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




