जमशेदपुर : छठ पर्व को देखते हुए जमशेदपुर के जिला परिषद डॉक्टर कविता परमार ने मुखिया जमुना हंसदा के साथ सुबह बागबेड़ा बडौदा घाट के साथ-साथ रिवर व्यू छठ घाट का जायजा लिया. छठ घाट निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि बडौदा घाट जाने वाले सीढ़ियों पर बहुत गंदगी भरा हुआ है साथ ही घाट पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. रिवर व्यू छठ घाट में पानी बहुत कम है. संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को दी. डैम से पानी छुड़वाने का आग्रह एडीएम सह उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान से की. (नीचे भी पढ़ें)

गंदगी को देखते हुए दोपहर बाद पार्षद डॉक्टर परमार खुद घाट की सफाई करने पहुंची. उनके साथ मुखिया जमुना हंसदा, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह और युवाओं की टीम थी. पूरे सीढ़ियों की सफाई की गई। कल वृहद पैमाने पर सफाई की व्यवस्था करवाई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
जैसा कि विदित है कि चैती छठ के साथ-साथ ज्वारा पूजन का विसर्जन, रामनवमी झंडा का विसर्जन, बडौदा घाट पर ही किया जाता है जहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. डॉ परमार ने बागबेड़ा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि पर्व को देखते हुए साफ किए हुए जगह को गंदा करने का प्रयास न करें साथ ही सफाई में भी सहयोग करें और भविष्य में भी नदी घाटों को साफ रखने की कोशिश करें. सफाई कार्य में जिला परिषद डॉक्टर कविता परमार, मुखिया जमुना हांसदा, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह के साथ-साथ अमन तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, दिव्यांशु, राजा चौधरी धनेश कुमार लगे हुए थे.



