गालूडीह : घाटशिला अंचल अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाखा, सीआई संतोष कुमार एवं पुलिस बल के साथ सोमवार को बड़ाखूर्शी पंचायत के खूंटाडीह गांव के स्वर्णरेखा नदी घाट में अवैध बालू उठाव को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान नदी घाट से अवैध तरीके से बालू परिवहन कर भाग रहे तीन ट्रैक्टर एवं दो ट्रैक्टर मालिक नारगा गांव निवासी उज्ज्वल गोश्वामी व बेलाजुड़ी निवासी संजय बिषई को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं तीन ट्रैक्टर एवं दोनो ट्रैक्टर संचालकों को पुलिस गिरफ्तार कर गालूडीह थाना ले आयी। अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने मामले की जानकारी जिला खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह को दिया। खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर ट्रैक्टर व संचालक उज्जल गोश्वामी व संजय बिषई के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रहा था कि खूंटाडीह गांव के समीप नदी घाट से अवैध बालू का उठाव हो रहा। (नीचे भी पढ़ें)

भागने के क्रम में ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को मारा टक्कर- गालूडीह थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव के स्वर्णरेखा नदी घाट में छापामारी के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर ने भागने के क्रम में सात गुरुम पुलिया के समीप थाना प्रभारी के बोलोरो वाहन एवं गस्ती जीप में जोरदार ठक्कर मार दिया। ट्रैक्टर के टक्कर से बोलोरो वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वाहन में सवार थाना प्रभारी रोशन खाखा एवं पुलिस जवान बाल-बाल बचे। थाना प्रभारी ने कहा ट्रैक्टर संचालक पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए ठोकर मारा था, जिस तरह से ठोंकर मारा था, पुलिस के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।



