• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 22, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को लेकर की बैठक, प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, एलिफेंट कॉरिडोर की स्थिति, पर्यावरणीय संतुलन तथा वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
in खबर, रांची न्यूज़, राजनीति
0
मुख्यमंत्री ने वन विभाग को लेकर की बैठक, प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, एलिफेंट कॉरिडोर की स्थिति, पर्यावरणीय संतुलन तथा वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड प्रतिकरात्मक वनरोपण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा)-राज्य प्राधिकरण की शासी निकाय की पहली बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को कैम्पा मद से संचालित सभी योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रत्यक्ष सकारात्मक प्रभाव वन क्षेत्रों, ग्रामीण आबादी और स्थानीय समुदायों के जीवन में दिखाई देनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. वन क्षेत्रों में पौधरोपण एवं उसके संरक्षण, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरणीय पुनर्स्थापन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पौधरोपण के बाद उसकी नियमित निगरानी एवं संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष का रूप ले सकें और कैंपा के उद्देश्य वास्तविक रूप से धरातल पर साकार हों. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वानरोपण कार्यक्रम में वैसे पौधों का उपयोग करें जो मानव तथा वन्य जीव दोनों के लिए कारगर सिद्ध हो. उन्होंने वनरोपण के दौरान औषधीय वृक्षों के पौधे लगाए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. मुख्यमंत्री ने मृदा-सह-जल संरक्षण पर विशेष बल दिए जाने की बात कही. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर सभी हाथी कॉरिडोर की सूक्ष्मता के साथ मैपिंग कराई जाए. यह सुनिश्चित हो कि हाथियों और अन्य वन्यजीवों के आवागमन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और उनके पारंपरिक कॉरिडोर किसी भी स्थिति में बाधित न हों. कॉरिडोर में आ रही समस्याओं और संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत मैपिंग करते हुए आवश्यकतानुसार एरिया डिमार्केशन किया जाए तथा वन्यजीवों के आवास एवं आवागमन वाले क्षेत्रों को अनावश्यक रूप से डिस्टर्ब न किया जाए. मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और ग्रामीण जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का चयन किया जाए. उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा.(नीचे भी पढ़े)


विकास कार्यों एवं वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन कायम करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में क्रशर संचालन, जंगल क्षेत्रों में कोयला मिलने तथा उत्खनन जैसी गतिविधियों के कारण वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और आवागमन प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में विकास कार्यों और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन कायम करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि हाथी कॉरिडोर वाले क्षेत्रों में यदि सड़क निर्माण आवश्यक हो तो एलिवेटेड रोड जैसी तकनीक का उपयोग किया जाए, ताकि हाथियों एवं अन्य वन्यजीवों के आवागमन में बाधा न आए. साथ ही, वन्यजीवों के लिए पसंदीदा एवं उपयोगी खाद्य प्रजातियों के पौधों का अधिकाधिक रोपण कराया जाए, ताकि उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और वन संपदा आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर है. इसके संरक्षण के साथ विकास के बीच संतुलन कायम करना सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कैंपा के तहत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्ध राशि, व्यय, कार्यों की गुणवत्ता तथा जमीनी प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जहां भी कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा हो, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. विशेषकर हाथियों के आवागमन और उनके संभावित हमले से बचाव के लिए रामगढ़, बोकारो और चाकुलिया सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में थर्मल बेस एवं इंफ्रारेड कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं. इन कैमरों के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों और आवागमन की पूर्व जानकारी प्राप्त हो सकेगी. टावर पर लगे कैमरों से हाथियों की मौजूदगी का पता चलते ही हूटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर अलर्ट जारी किया जाएगा. साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर रजिस्टर किए जा रहे हैं, ताकि हाथियों की गतिविधि की जानकारी उन्हें रियल टाइम मैसेज के माध्यम से तत्काल मिल सके. इसकी ऑनलाइन सूचना संबंधित विभागीय कार्यालय को भी प्राप्त होगी, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. विभागीय अधिकारियों ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से इस तकनीकी पहल की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और संभावित लाभों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी. यह पहल मानव जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ हाथियों एवं अन्य वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-वन बल प्रमुख संजीव कुमार, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी पी, अनु० जनजाति, अनु० जाति कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव-सह-विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ रवि रंजन, सीसीएफ वाइल्डलाइफ श्री एस० आर० नटेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित खबरें

  • Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात21 नवम्बर 2026
  • jharkhand ranchi ex cm arjun munda demands- जमीन माफियाओं पर ठोस कार्रवाई करे सरकार, राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, लक्ष्मीकांत मुंडा के शोकाकुल परिजनों से रिम्स में मिले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, निष्पक्ष जांच और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, देखिए video25 अक्टूबर 2026
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, दिल की बीमारी के कारण निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं7 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: मुख्यमंत्रीरांची समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
खबर

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

नवम्बर 21, 2026
jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन
खबर

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

नवम्बर 21, 2026
जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे
खबर

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

नवम्बर 21, 2026
Next Post
जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के मामले में भाजपा ने की त्वरित कार्रवाई की मांग, सांसद विद्युत महतो के संग भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी से की मुलाकात, 48 घंटे के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी की रखी मांग

jamshedpur bjp demand : जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के मामले में भाजपा ने की त्वरित कार्रवाई की मांग, सांसद विद्युत महतो के संग भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी से की मुलाकात, 48 घंटे के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी की रखी मांग

टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, कई मुद्दों पर चर्चा

tata steel vp meets jharkhand cm : टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, कई मुद्दों पर चर्चा

घाटशिला राम मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु, श्रावण मास में भारद्वाज परिवार ने किया है कथा यज्ञ का आयोजन

Jamshedpur rural shiv mahapuran katha : घाटशिला राम मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु, श्रावण मास में भारद्वाज परिवार ने किया है कथा यज्ञ का आयोजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News