
जमशेदपुर : विधानसभा चुनावों में भद्द पिटने के बाद भाजपा अब नए सिरे से संगठन को संवारने में जुटी हुई है. रविवार को पूरे राज्य के सभी जिला एवं प्रमंडल स्तरीय महिला मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अनिता वर्मा को रांची महानगर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि माधुरी देवी को ग्रामीण जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा गया है. वहीं सिमडेगा की कमान सावित्री देवी को, पश्चिमी सिंहभूम की कमान दुर्गावती बोयपाई को, जमशेदपुर महानगर की कमान ज्योति अधिकारी को, जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में माला दे पर भरोसा जताया है. वहीं सरायकेला- खरसावां जिलाध्यक्ष के रूप में रश्मि साहू, जामताड़ा की नीना शर्मा, देवघर की विजया शर्मा, रामगढ़ की लक्ष्मी देवी, लातेहार की शीला देवी, बोकारो की गिरिजा देवी महतो, गोड्डा की डॉली गुप्ता, लोहरदगा की कलावती देवी, साहेबगंज की रमिता तिवारी, गुमला की किरण बाड़ा, पाकुड़ की रुपाली सरकार, गढ़वा की अनिता गुप्ता, चतरा की निशा देवी, कोडरमा की कामिनी देवी, हजारीबाग की रेणुका देवी, एवं धनबाद ग्रामीण की कमान जया कुमार को सौंपी गई है. इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रूपा सिंह, अनिता रक्षित, रेणुका मुर्मू एवं सरिता पांडेय को उपाध्यक्ष, मंजुलता दुबे और सरिता सिंह को महामंत्री, रेणु तिर्की, विनीता कुमारी, रीता शर्मा और नीलम यादव को मंत्री, रमा सिन्हा को कोषाध्यक्ष, सोनी हेमरोम और नीलम चौधरी को मीडिया प्रभारी, रंजीता सिंह और लकी सिंह को शोषल मीडिया प्रभारी, बबिता शर्मा को कार्यालय मंत्री एवं रेखा महतो को कार्यालय सह मंत्री, कृष्णा महतो को संथाल परगना, ऋतुरानी सिंह एवं प्रगति शंकर को उत्तरी छोटानागपुर, अर्चना सिंह एवं पिंकी खोया को दक्षिणी छोटानागपुर, सुमन गागराई को कोल्हान और मीना गुप्ता को पलामू प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है. वहीं लवली गुप्ता, कुमकुम देवी, सुनीता सिंह और रायमुनि देवी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 47 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है. इनमें से अमिता शाह, सुषमा भाटिया, फरहाना खातून, रागिनी सिन्हा, दुखनीमाई सरदार, प्रियंवदा, अनीता कच्छप, पिंकी सिंह, सामेला भगत, रविंदर कौर, फूदो देवी, साबी देवी, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता अग्रवाल, किरण सिंह, शैल झा, अनीता शर्मा, प्रभा देवी, अमरावती देवी, रेणुका शर्मा, जूही सिन्हा, सत्यभामा देवी, रिंकू राय, अनीता दुबे, संजीता खातून, जीतन देवी, सुषमा बड़ाइक, संपति, देवी अनीता गाड़ी, अलीशा टेटे, राजपति देवी, सविता देवी, सुनीता सिंह, मंजू बाखला, प्रीति सिन्हा, मंजू सिंह, उषा माकड़िया, रेखा केशरी, सोनी हेंब्रम, कल्याणी पांडेय, संध्या विश्वास, काजल महाकुड़, रीना देवी, बबिता झा, बबिता जायसवाल और टीना सिंह शामिल हैं. साथ ही 14 विशेष आमंत्रित और 17 स्थाई आमंत्रित सदस्यों के भी नामों की घोषणा कर दी गई है.





