
रांची : झारखंड सरकार ने बीस सूत्री क्रियांवयन समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. रविवार को कुल पांच जिले का कमेटी गठित की गयी थी. वहीं सोमवार को भी चार जिलों की बीस सूत्री क्रियांवयन समिति का गठन कर दिया गया है. इसमें सिमडेगा जिला, लोहरदगा, खूंटी और गुमला जिला शामिल है. इन चारों जिले के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है. दूसरी ओर, रविवार को इससे पहले साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, लादेहार और गढ़वा जिले में कमेटी का गठन कर दिया गया है. जिले के हर प्रखंडस्तर पर यह कमेटी बनायी गयी है. इसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद को भी जगह दी गयी है. इस तरह पुराने फार्मूला के तहत कमेटी का गठन किया गया है. झारखंड के कुल 24 जिले में से 9 जिले में कमेटी की घोषणा कर दी गयी है. बचे हुए 15 जिलों में भी कमेटी की घोषणा जल्द ही हो जायेगी.






