
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वैन पर लगे गोवंश के तीन जानवरों को ले जा रही गाड़ी को पकड़ा. उससे पूछताछ करने के बाद उसको सोनारी पुलिस के हवाले कर दिया गया. यह सारे गोवंश से जुड़े जानवर है, जिसकी तस्करी की जा रही थी. उक्त गाड़ी के संख्या जेएच 05 बीवी-3140 है. उक्त वाहन चालक ने अपना नाम राजेश तांती बताया है जबकि उसके साथ दो और साथी मतवा हेंब्रम भी शामिल थे. यह दोनों मिलकर गोवंश की तस्करी कर रहे थे. सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के आदित्य वर्मा समेत अन्य लोगों ने मिलकर उक्त गाड़ी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





