
रांची : साल 2024 चुनावी साल होगा. लोकसभा चुनाव के ठीक बाद झारखंड विधानसभा का भी चुनाव होगा. लिहाजा, इसको लेकर सियासी भूचाल शुरू हो चुका है. झारखंड में सत्ताधारी पार्टी झामुमो के विधायक डॉ सरफराज अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि झामुमो के आला नेतृत्व से नाराज होकर विधायक ने अपना इस्तीफा सौंपा है. 31 दिसंबर 2023 को भेजे गये इस्तीफा में विधानसभा अध्यक्ष को विधायक ने बताया है कि वे निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे है. विधायक सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा से चुनाव जीतते है. इसके बाद उनके इस्तीफा की अधिसूचना जारी कर दी गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)
साल के पहले दिन ही यह इस्तीफा आया है, जिससे राजनीतिक भूचाल पैदा हो गयी है. बताया जाता है कि विधायक सरयू राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी अधिसूचना के पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी थी. दूसरी ओर, भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने अपना पोस्ट एक्स पर लिखा है और कहा है कि झारखंड के गांडेय के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा से विधायक का पद से इस्तीफा दिया है. हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, झारखंड की ग़गली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी. नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक साबित होगा. डॉ सरफराज अहमद पुराने राजनीतिक है. कांग्रेस से उनका कैरियर शुरू हुआ था. 2019 में उन्होंने झामुमो का दामन थामा था और फिर से विधायक बन गये थे. इस बार उनको अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री बनाने की चर्चा थी, लेकिन उनको मंत्री नहीं बनाया गया, जिसके बाद से ही वे नाराज चल रहे थे. उन्होंने विधायक के पद से ही इस्तीफा दे दिया.





