• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand IT development : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुशासन एवं डिजिटल नवाचार के माध्यम से झारखंड को देश का अग्रणी एआई राज्य बनाने की दिशा में सरकार का रोडमैप, 1150 करोड़ रुपये का सरकार एआई पर करेगी निवेश, 10 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य

July 9, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान झारखंड सरकार ने राज्य के डिजिटल परिवर्तन को गति देने तथा झारखंड को सार्वजनिक प्रशासन आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया. राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत इस विजन का उद्देश्य शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं नागरिक सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी, त्वरित, जवाबदेह एवं डेटा आधारित निर्णय प्रणाली विकसित करना है, ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं सुलभ सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. इस अवसर पर राज्य सरकार ने प्रस्तावित झारखंड कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) नीति 2026-2031 की रूपरेखा भी प्रस्तुत की. इस नीति के माध्यम से शासन, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, खनन, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में एआई आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। साथ ही डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदार तकनीकी उपयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है. यह एआई आधारित निर्णय सहायता प्रणाली विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा विभागीय कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही बहुभाषी डिजिटल प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप आधारित नागरिक सेवाएं, डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली तथा पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई. परामर्श बैठक में तीन प्रमुख एआई आधारित पहलों—मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन विजिलेंस सिस्टम तथा क्रिटिकल मिनरल्स एडमिनिस्ट्रेशन सिस्टम पर विशेष बल दिया गया. इन पहलों के माध्यम से शासन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं खनिज प्रशासन को आधुनिक डेटा विश्लेषण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा. इस अवसर पर राज्य सरकार ने दीर्घकालिक डिजिटल विकास की दिशा में स्टेट एआई मिशन, झारखंड एआई क्लाउड, एआई इनोवेशन हब, एआई पार्क, एआई इनोवेशन जोन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा एक समेकित स्टार्टअप एवं स्किलिंग इकोसिस्टम विकसित करने की भी घोषणा की. इन पहलों के माध्यम से अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. इस व्यापक डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए राज्य सरकार ने आगामी पांच वर्षों में 1,150 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है. यह निवेश एआई अवसंरचना के विकास, डिजिटल क्षमताओं के विस्तार, नवाचार को प्रोत्साहन तथा विभिन्न विभागों में एआई के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में रांची में प्रस्तावित 100.97 एकड़ के आईटी पार्क की भी जानकारी साझा की गई, जिसे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स एवं नवाचार आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. विजन-2050 के अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य 10,000 करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित करना, 50 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करना, 1,000 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना तथा एक लाख से अधिक एआई आधारित रोजगार के अवसर सृजित करना है. रोडमैप में एआई शिक्षा, उन्नत कौशल विकास, शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी तथा सरकारी अधिकारियों एवं युवाओं के क्षमता निर्माण पर भी विशेष बल दिया गया है, ताकि राज्य में भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार किया जा सके. इस अवसर पर प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों, निवेशकों एवं उद्योग जगत से झारखंड के साथ साझेदारी करते हुए एआई आधारित सुशासन, डिजिटल अवसंरचना, नवाचार कार्यक्रमों तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई. विजन-2050 के माध्यम से झारखंड को निवेश के लिए आकर्षक, तकनीक आधारित एवं भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने की रणनीति प्रस्तुत की गई है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार, प्रभावी नीतिगत सुधार एवं रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए झारखंड को डिजिटल गवर्नेंस एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural khet bachao awareness campaign : मिट्टी की सेहत बचाने व टिकाऊ खेती अपनाने का किसानों को दिया संदेश, दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र  गांवों में चला रहा खेत बचाओ जागरूकता मुहिम, संतुलित मात्रा में खाद और समुचित सुरक्षित कीटनाशकों के प्रयोग पर जोर
खबर

October 24, 2026
Jamshedpur bhumi pujan : मानगो में त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा समिति ने किया भूमि पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई पूजा-अर्चना
खबर

Jamshedpur bhumi pujan : मानगो में त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा समिति ने किया भूमि पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई पूजा-अर्चना

October 24, 2026
jamshedpur rural sports-बहरागोड़ा के जामजुरकी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुखिया ने किक मारकर किया उद्घाटन, धानघोरी एकादश ने जीता मैच
खबर

jamshedpur rural sports-बहरागोड़ा के जामजुरकी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुखिया ने किक मारकर किया उद्घाटन, धानघोरी एकादश ने जीता मैच

October 24, 2026
Next Post
Jharkhand dgp meeting : झारखंड की डीजीपी ने अनुकंपा समिति के माध्यम से की गई आश्रितों की नियुक्तियां, दी गयी मंजूरी

Jharkhand dgp meeting : झारखंड की डीजीपी ने अनुकंपा समिति के माध्यम से की गई आश्रितों की नियुक्तियां, दी गयी मंजूरी

Jamshedpur border area firing – जमशेदपुर से सटे कपाली में हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने की फायरिंग, एक घायल

Jamshedpur border area firing - जमशेदपुर से सटे कपाली में हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने की फायरिंग, एक घायल

New insulin launched : रोज नहीं, अब सप्ताह में एक बार लेना होगा इन्सुलिन का इंजेक्शन, डेनिश कंपनी ने लांच किया इन्सुलिन का नया इंजेक्शन, लागत 4 रुपये प्रति यूनिट से भी कम

New insulin launched : रोज नहीं, अब सप्ताह में एक बार लेना होगा इन्सुलिन का इंजेक्शन, डेनिश कंपनी ने लांच किया इन्सुलिन का नया इंजेक्शन, लागत 4 रुपये प्रति यूनिट से भी कम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

Jamshedpur rural two died in bike accident : बोड़ाम के पगदा गांव में दो बाइकों की टक्कर में चुड़दा के गणेश कर्मकार की मौत, महिला समेत तीन अन्य लोग जख्मी

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News