
जमशेदपुर : भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा की प्रदेश कमेटी की ओर से जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है. वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी गयी है. भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा की प्रदेश कमेटी की ओर से 12 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गयी है, जिसमें धर्मेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं गोपाल कोयरी को पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, राजेश कुमार को पश्चिमी सिंहभूम, कृष्ण प्रधान को सरायकेला, राधेश्याम प्रसाद कुशवाहा को गुमला, संजीत प्रसाद को सिमडेगा, संजय चौधरी को लोहरदगा, राजू साहू को खूंटी, राजेंद्र गुप्ता को गढ़वा, राजेंद्र राम को ईटखोरी चतरा, त्रिवेणी साहू को लातेहार तथा महादेव कुम्हार को धनबाद का ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
आरती कुजूर बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
दूसरी ओर आरती कुजूर को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं रुपा सिंह, अमिता रक्षित, रेणुका मुर्मू, सरिता पांडेय को उपाध्यक्ष, मंजूलता दूबे, सीमा सिंह को
महामंत्री, रेणु तिर्की, रीता शर्मा, विनीता कुमारी, नीलम यादव को मंत्री, रमा सिन्हा को कोषाध्यक्ष, सोनी हेंब्रम, नीलम चौधरी को मीडिया प्रभारी, रंजीता सिंह, लक्की सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, बबीता वर्मा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है. प्रमण्डल प्रभारियों में संथाल परगना से कृष्णा महतो, उत्तरी छोटानागपुर से ऋतुरानी सिंह, प्रगति शंकर, दक्षिण छोटानागपुर से अर्चना सिंह, पिंकी खोया, पलामू से मीना गुप्ता, कोल्हान से सुमन गगराई को शामिल किया गया है. वहीं लवली गुप्ता, कुमकुम देवी, रायमुनी देवी को प्रवक्ता बनाया गया है.




