अनिल कुमार / बोकारो : बाजार समिति में दो फीसदी अतिरिक्त कर लगाए जाने पर खाद्यान्न व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को 15 फरवरी से अनिश्चित काल के लिए बंद रखा है. वहीं शुक्रवार को बंद का तीसरा दिन है. बोकारो में दुकानें बंद रहने से दुकानदार और ग्राहक सभी परेशान है. अभी शादी विवाह, पर्व त्यौहार के साथ-साथ घर का राशन भी लोग नही खरीदब पा रहे हैं. दुकानदारों की माने तो प्रतिदिन 10 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है. चास के सबसे बड़े मंडी सदर बाजार अभी भी बंद है. दुकानदार सरकार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि सरकार के हम सिर्फ टैक्स लेती है. इस कानून से उन लोगों से मनमाने तौर पर पैसे की वसूली होती है और लालफीताशाही को बढ़ावा मिलता है. साथ ही कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जायेगी तब तक दुकानें अनिश्चितकाल बंद रहेगी. साथ ही आगे वे सभी सरकार कें खीलाफ मशाल जुलूस निकालकर सरकार का विरोध करेंगे.



