अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के गुजरात कॉलोनी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति द्वारा छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर चास पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की है.(नीचे भी पढ़ें)
बच्ची की मां की ओर से थाना में दर्ज कराई गयी शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्ची को सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. लड़की जब अपनी मां के पास पहुंची तो बेटी को खून से लथपथ देख कर मां ने उससे पूछताछ की. इस पर डरी-सहमी बेटी ने उसे पूरी बात बताई. इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस ने लड़की का इलाज कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.(नीचे भी पढ़ें)
उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुजरात कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है. लोग मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी की मां और उसका आरोपी पुत्र अशोक झांजरिया उसकी दुकान के बगल में ही दुकान चलाते हैं. दोनों परिवारों में विगत 5 साल से जान पहचान है.
उसने बताया कि उसकी बेटी उसके लड़के को भैया बोलती थी. कल शाम बेटी दुकान के ऊपर रहने वाले किराएदार के बच्चों के साथ खेलने गई थी. जब वह नीचे दुकान आ रही थी उसी समय युवक उसे सीढ़ियों के नीचे ले जाकर गोद में उठा लिया एवं उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की जब अपने मां के पास पहुची तो रोने लगी रोने की वजह पूछी तो लड़की ने पूरी बात बता दी. उसके बाद पीड़िता की माँ ने आरोपी की माँ और उसके बेटे से घटना के बाबत पूछताछ की तो उन्होंने बच्ची के द्वारा ही बुलाये जाने का आरोप लगा दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.














