• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-chief-minister-announcement-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन, हर उम्र की विधवा को मिलेगा विधवा पेंशन, 15 हजार नए राशन कार्ड बनेगा

jharkhand-chief-minister-announcement-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन, हर उम्र की विधवा को मिलेगा विधवा पेंशन, 15 हजार नए राशन कार्ड बनेगा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के सभी गरीबों, वंचितों, किसानों, मजूदरों और जरुरतमंदों को हर हाल में उनका हक मिलेगा. इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस बाबत अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को दुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित धोबनाहरिण बहाल, सांपचला, कुसुमभट्टा और मोहनपुर पंचायत में आयोजित जनता आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह संकल्प लिया है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वृद्धावस्था पेंशन और किसी भी उम्र की विधवा को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा. लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है. झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है. हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कुल 15 हजार नए राशन कार्ड बनाया जाएगा.

समस्याओं को दूरने की पहल शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से समस्याएं विद्धमान हैं, उसे दूर करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है और निरंतर चलेगा राशन कार्ड में नाम जोड़ने, लाभुकों तक योजनाओं को पहुंचाने. स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार, लोगों को रोजगार देने समेत राज्य के विकास के लिए सरकार पहल कर रही है. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें. उनकी समस्या दूर की जाएगी. सरकार हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है.

कोरोना संकट में राहत पहुंचाने का काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है. लेकिन, हमारी सरकार ने सीमित संसाधनों के साथ कोरोनो को रोकने और बचाव के साथ संक्रमितों के इलाज के लिए बेहतरीन कार्य किया. कोरोना महामारी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने का काम सरकार लगातार करती आ रही है. गरीबों और जरुरतमंदों को मुफ्त में अनाज के साथ भोजन देने का अभियान चलाया गया. प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज और ट्रेनों के मार्फत वापस लाया गया. उनके रोजगार की दिशा में लगातार ने कई योजनाएं शुरू की है. हमारी सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए बेहतरीन प्रबंधन किया.

कोरोना का खतरा टला नहीं, सतर्कता बरतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रभाव कम है, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है. इस महामारी का खतरा अभी टला नहीं है. इसका इलाज भी अभी तक नहीं खोजा जा सका है. ऐसे में इस महामारी से बचाव के लिए सरकार ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसका जरूर पालन करें.

रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस वजह से कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं. लोगों की नौकरियां चली गई है. बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ी है. लाखों प्रवासी मजदूर वापस आए हैं. ऐसे में इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है. मनरेगा के तहत तीन नई योजनाएं चलाई जा रही है तो शहरी श्रमिक रोजगार योजना भी शुरू की जा रही है, ताकि शहरों में रहने वालों को भी रोजगार मिल सके. इस योजना के तहत रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है.

महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. सखी मंडलों को मजबूत किया जा रहा हैं. उन्हें राशि उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि इन मंडलों से जुड़ी महिलाएं खुद अपने पैरों पर खड़ा हो सके.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किन-किन परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

प्रधानी पट्टा का वितरण- मुख्यमंत्री* ने धोबनाहरिण बहाल और पारसिमला पंचायत में आय़ोजित कार्यक्रम में कुछ लोगों को सांकेतिक रुप से प्रधानी पट्टा का वितरण किया.

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना- मुख्ममंत्री ने सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सांकेतिक रुप से बच्चियों को मुख्यमंत्री सुकुन्या योजना के तहत पांच-पांच हजार रुपए प्रदान किए.

निःशक्तों को श्रवण यंत्र का वितरण- मुख्यमंत्री ने धोबनारहिण बहाल में आयोजित कार्यक्रम में सांकेतिक रुप से एक निःशक्त को श्रवण यंत्र प्रदान किया.

आवास योजना-मुख्यमंत्री ने चारों पंचायतों में कुछ लाभुकों को सांकेतिक रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया. गौरतलब है कि मसलिया अंचल में 1002 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाना है.

बिरसा आवास और अंबेडकर आवास योजना – मुख्यमंत्री ने लाभुकों को बिरस आवास और अंबेडकर आवास योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा

ADVERTISEMENT

विधवा पेंशन और राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना का मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के तहत लाभुकों को विधवा पेंशन और राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया.

स्कूली किट का वितरण- मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरकारी विद्यालयों के बच्चे-बच्चियों के बीच स्कूली किट का वितरण किया. गौरतलब है कि पूरे राज्य के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूली किट दिया जा रहा है.

बाइक एंबुलेंस का वितरण- मुख्यमंत्री ने धोबनाहरिण बहाल और मोहनपुर पंचायत को बाइक एंबुलेंस सौंपा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बाइक एंबुलेंस से अस्पताल लाने में काफी सहूलियत हो जाएगी.

सिंचाई कूप की स्वीकृति – मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लाभुकों को सांकेतिक रुप से सिंचाई कूप का स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत दिए आम के पौधे
मुख्यमंत्री ने बिरसा हरित ग्राम योजना के सांकेतिक रुप से लाभुकों को आम का पौधा प्रदान किया और उन्हें फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया.

_केसीसी और स्वॉयल हेल्थ कार्ड – मुख्यमंत्री_ ने किसानों को साकेंतिक रुप से केसीसी योजना के तहत लोन और स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किया. उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उपज ब़ढ़ाने में मदद मिलेगी.

सखी मंडलों को सौंपी राशि मुख्यमंत्री ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सखी मंडलों को राशि सौंपी. इसके तहत धोबनाहरिण बहाल पंचायत में 81 सखी मंडलों को बैंक लिकेंज योजना के तहत इक्कासी लाख रुपए प्रदान किए.

मसलिया में बनाए जा रहे पंद्रह सौ से ज्यादा पशु शेड- मसलिया प्रखंड़ में पंद्रह सौ से ज्यादा पशु शेड बनाए जाने हैं. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने कई लाभुकों को पशु शेड का स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किए- मुख्यमंत्री ने वीर शहीद हो पोटो योजना के तहत सांपचला पंचायत में आयोजित जनता आपके द्वार कार्यक्रम में खिलाड़ियों को फुटबॉल सौंपा

मछली जाल का वितरण- मुख्यमंत्री ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों को सांकेतिक रुप से मछली जाल वितरित किया.

नए राशन कार्ड का वितरण- मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं है, उन्हें देने के लिए सरकार कदम उठा रही है.

इसके अलावा भी कई औऱ योजनाओं का लाभ लाभुकों के बीच प्रदान किया गया.

जनता आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video
खबर

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

June 15, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

June 15, 2026
Jamshedpur ranchi highway new project :  रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन
खबर

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

June 15, 2026
Next Post

tata-steel-bonus-टाटा स्टील में रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस राशि, एरियर की राशि का भी मिलेगा लाभ, tgs-टिस्को ग्रोथ शॉप में शिवलखन का हस्ताक्षर नहीं करना बना चर्चा का विषय, रघुवर दास ने कहा-जबरदस्त है बोनस

west- singhbhum-चाईबासा शहर में पहली बार माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, पोस्टर में सारंडा एक्शन प्लान का विरोध किया, पुलिस को दी खुली चुनौती, शहरवासियों में दहशत

west- singhbhum-चाईबासा शहर में पहली बार माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, पोस्टर में सारंडा एक्शन प्लान का विरोध किया, पुलिस को दी खुली चुनौती, शहरवासियों में दहशत

west- singhbhum-चाईबासा डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक, कहा- 31 अक्टूबर तक जिले के 10 वृहत जलापूर्ति योजना को पूरा करें

west- singhbhum-चाईबासा डीसी ने पदाधिकारियों संग की बैठक, कहा- 31 अक्टूबर तक जिले के 10 वृहत जलापूर्ति योजना को पूरा करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur goat theft group : चाकुलिया में बकरी चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, बकरियों के साथ एक धाराया, तीन भागने में कामयाब

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में एसी व्यवस्था ठप, उमस और गर्मी से मरीज बेहाल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम में पार्किंग व्यवस्था चौपट, होमगार्ड जवानों ने झाड़ा पल्ला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News