
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर में पहली बार नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर पुलिस को खुली चुनौती दी. पोस्टरबाजी से शहरवासियों में दहशत का माहौल है. नक्सलियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके बस स्टैंड व बिरसा क्रिकेट मैदान, मंगला हाट में पोस्टर साट कर दहशत फैला दी है. सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस तीन स्थानों पर पहुंची और नक्सली बैनर को वहां से हटाया. घटना के बाद शहर और आस पास के क्षेत्रों में दहशत का मौहाल है. चाईबासा के शहर के बीचोंबीच जहां दिन- रात आम लोगों के साथ साथ वाहनों का आना जाना और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दौड़ती रहती है. इसके बाबजूद भाकपा माओवादियों द्वारा बीती रात चाईबासा के बस स्टैंड व बिरसा क्रिकेट मेमोरियल मैदान के बाहर दुकानों पर पोस्टर बाजी कर दहशत फैलाने का काम किया है. साथ ही चाईबासा पुलिस को खुली चुनौती देने का भी कार्य किया गया है. चाईबासा पुलिस के नए कप्तान का पदभार संभाले अभी 24 घंटे भी पुरी नहीं हुई की नक्सलियों द्वारा शहर का मेन टाउन में पोस्टरबाजी कर लोगों में दहशत फैला दी.

वहीं मंगलवार को नये पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालते ही एसपी अजय लिण्डा ने कहा था नक्सलियों के खिलाफ और भी आक्रामक अभियान चलाया जाएगा. पुलिस को खुली चुनौती देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना होगा कि नक्सली आगे की क्या रणनीति अपनाते है. अब मामला जो भी हो, शहर में पोस्टर बाजी कर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली बस स्टैंड और बिरसा क्रिकेट स्टेडियम के पास नक्सलियों नें बीती रात पोस्टरबाजी कर सरकार तथा पुलिस के विरोध जताया है. पोस्टर में लिखा गया है की सारंडा एक्शन प्लान रैयत विरोध में पांचवीं अनुसूची ओड़ो पेसा कानून लेका तेग्रामसभा रैया योजना लागुउ दे, हातु हातु टाएड यएडरे पार्टी फौज ओड़ोः संयुक्त मोर्चा बाउ तेयाः पाइटी रैबु कुरूमुटुना. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी. साथ ही यह भी लिखा गया कि पार्टी रेयाः गेल तुरूई दुनाः मिर्गा पोरोब उल भाकपा माओवादी पार्टी रेन महान नेता कामरेड चारू मजुमदार ओड़ो कामरेड कन्हाई चटर्जी तिकिग साय साय अटाः जोहार हातु टाऐड ते अन्जाते अन्जा पुलिस केम्प आटोमेपे भाकपा माओवादी.







