
गुमला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये. वे गुमला के दौरे पर गये थे. नेतहरहाट के दौरे के दौरान गुमला जिले के प्रखंड कार्यालय घाघरा परिसर से नेतरहाट जाने के दौरान ही यह हादसा हुआ. चांदी चौक के पास उनके कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में ही भिड़ गयी, जिससे मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गये. मुख्यमंत्री जिस गाड़ी से जा रहे थे तो आपस में गाड़ियां टकरा गयी. मुख्यमंत्री आगे चल रहे थे और उनके पीछे चल रही दो वाहन एक स्कार्पियो और ऑडी कार टकरा गयी. इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. यह गाड़ी काफिले के साथ नेतरहार की ओर जा रहे थे.

स्कार्पियों में जोरदार टक्कर लगी है, जिससे हल्का क्षतिग्रस्त हुआ है. उसको घाघरा थाना की पुलिस ले जाकर रखा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची से सड़क मार्ग से गुमला के नेतहरहाट जा रहे थे. वे इस दौरान रास्ते में लोहरदगा में भी रुके थे. इसके बाद वहां से वे गुमला के लिए रवाना हो गये. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह सुरक्षित है और नेतहरहाट के कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके है.






