• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jharkhand-cm-hemant-soren-crime-meeting-झारखंड में 1 लाख 70 हजार केस पेंडिंग, 17 हजार से अधिक कैदी जेल में बंद, नए जेल बनेंगे, 112 डायल शुरू होगा, जाने क्या-क्या हुआ फैसला

jharkhand-cm-hemant-soren-crime-meeting-झारखंड में 1 लाख 70 हजार केस पेंडिंग, 17 हजार से अधिक कैदी जेल में बंद, नए जेल बनेंगे, 112 डायल शुरू होगा, जाने क्या-क्या हुआ फैसला
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : राज्य में अपराध कैसे कम हो , यह एक बड़ी चुनौती है. लेकिन बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से इस दिशा में कामयाबी पा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि पुलिस आम जनता का विश्वास जीते. लोगों से मधुर संबंध और लगातार संवाद स्थापित कर अपराध और अपराधियों को अंकुश में रखा जा सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गृह एवं कारा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ये बातें कही. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसा काम करे जिससे जनता उन्हें अपना रियल हीरो मानकर सम्मानित करे. इस मौके पर विभाग के अधिकारियों ने अपराध एवं अपराधियों को को नियंत्रित करने, बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था और पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बैठक में विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा गृह एवं कारा विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक एमवी राव, डीजी मुख्यालय अजय कुमार सिंह, डीजी सीआईडी अनिल पालटा , एडीजी एमएल मीणा, एमडी झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन आरके मल्लिक, डायरेक्टर एफएसएल एके बपुली, डायरेक्टर सैनिक कल्याण निदेशालय ब्रिगेडियर बीजी पाठक, डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन राजकुमार सिंह,आईजी सुमन गुप्ता, कारा महानिरीक्षक बीरेंद्र भूषण, डीआईजी एनके सिंह, डीआईजी ए विजया लक्ष्मी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

साइबर अपराध के लिए अलग सिस्टम बनाएं, महिलाओं और बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहा है. साइबर अपराधियों पर नियंत्रण तथा साइबर अपराध के अनुसंधान के लिए अलग से सिस्टम बनाएं. इसके लिए पदों का सृजन कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि साइबर अपराध है को नियंत्रित करने की गति तेज हो सके. महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराध से बचाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ऑनलाइन साइबर रजिस्ट्रेशन यूनिट, कैपेसिटी बिल्डिंग यूनिट, अवेररनेस क्रिएशन यूनिट और रिसर्च एंड डेवलोपमेन्ट यूनिक का गठन किया जा रहा है. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

विद्यार्थियों को मिलेगी कम्युनिटी पुलिसिंग की ट्रेनिंग (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कम्युनिटी पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए हर जिले में दस दस विद्यालयों का चयन किया जाना है. इन विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों को कम्युनिटी पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. कम्युनिटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी संबंधित थानों को सहयोग करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 36 हज़ार होमगार्ड जवानों के स्वीकृत पद है. इनमे लगभग 19 हज़ार को दैनिक कार्य के आधार पर भत्ता दिया जाता है. इस वजह से कई जवानों को रोज कार्य नहीं मिल पाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों और अन्य सरकारी उपक्रमों में सुरक्षा जवान के रूप में होमगार्ड जवानों की सेवा लेने के लिए संभावनाओं को तलाशने का काम विभाग करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालतों में 1.70 लाख के लगभग मामले लंबित है. समय पर मामलों का निष्पादन नहीं हो रहा है. इसकी वजह कानूनी सलाह मिलने में विलंब होना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य के लगभग सभी थानों में ऑनलाइन सिस्टम है तो मुख्यालय में विधि विशेषज्ञों का पैनल बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाएं. विधि विशेषज्ञ विभिन्न जिलों में लंबित वादों की सुनवाई एवं निष्पादन को लेकर पुलिस को कानूनी सलाह देंगे. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

सीसीटीएनएन योजना के तहत डायल 112 की होगी शुरुआत (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

विभाग के द्वारा बताया गया कि अपराध, अग्निशमन समेत अन्य सभी तरह के अपराधिक घटनाओं और पुलिस की सेवा को लेकर को डायल 112 की शुरुआत कर रही है. इसके तहत आम जनता अपनी समस्याओं और घटी घटनाओं को पुलिस तक पहुंचा सकते हैं. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

सभी जरूरी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने तथा अपराधी एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि इसके लिए खाली पड़े सभी जरूरी पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाए. उन्होंने अग्निशमन विभाग और फॉरेंसिक लैब के लिए 49 वैज्ञानिको की नियुक्ति करने और स्निफर डॉग और ट्रेकिंग डॉग खरीदने के निर्देश दिए. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

●बरही में उपकार का निर्माण हो चुका है और 29 दिसंबर को उद्घाटन किया जाएगा. इसके अलावा नगर उंटारी और चक्रधरपुर में उपकारा बनाने का काम चल रहा है. जबकि ,देवघर लातेहार और हुसैनाबाद में नए कारा बनाए जाएंगे. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

●राज्य के विभिन्न न्यायालयों में 1.70 लाख वाद लंबित हैं. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

●राज्य के विभिन्न जिलों में 17424 विचाराधीन कैदी और 5159 सजायाफ्ता कैदी बंद हैं. (पूरी खबरें नीचे पढ़े)

● राज्य में पिछले 5 सालों में 4803 साइबर अपराध के मामले सामने आए हैं. इनमें 1536 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. पिछले 2 महीनों में 335 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video
खबर

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

October 2, 2026
Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र
खबर

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

October 2, 2026
Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खबर

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

October 2, 2026
Next Post

tata-workers-union-election-टाटा वर्कर्स यूनियन के सत्ता पक्ष की बैठकों में निशाने पर महामंत्री सतीश सिंह, अंजनी पांडेय के नेतृत्व में कमेटी मेंबरों ने कहा-निजी अहंकार और स्वार्थ के लिए सिर्फ यूनियन को कमजोर किया महामंत्री सतीश सिंह ने

tata-steel-plantation-drive-टाटा स्टील ने पौधारोपण कर वर्चुअल रन को बनाया यादगार, सभी ने लिया हिस्सा

tayo-company-closure-issue-टायो कंपनी को बंद करने को लेकर कर्मचारियों के तीन आवेदनों पर हुई सुनवाई, कंपनियों के बीच भी हुई जिरह

tayo-company-closure-issue-टायो कंपनी को बंद करने को लेकर कर्मचारियों के तीन आवेदनों पर हुई सुनवाई, कंपनियों के बीच भी हुई जिरह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News