• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 9, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm in delhi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आगाज, नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ के पहले दिन आईटी, एआई एवं डिजिटल गवर्नेंस पर हुआ मंथन, झारखंड के विज़न 2050 को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए सुझाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ के पहले सत्र मे आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), डिजिटल गवर्नेंस तथा भविष्य की तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में देश-विदेश के उद्योग जगत, आईटी कंपनियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया. कार्यक्रम का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हम सभी झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में एक साझा उद्देश्य के साथ एकत्र हुए हैं. आईटी गवर्नेंस, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि झारखंड भविष्य की अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य झारखंड की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति को नई गति देना है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

देश का औद्योगिक विकास, झारखंड के औद्योगिक विकास के बिना संभव नहीं है. झारखंड ने देश को केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि बौद्धिक पूंजी भी दी है. अब हमारी पहचान केवल ‘माइंस’ से नहीं, बल्कि ‘माइंड्स’ से, रिसोर्स से ही नहीं बल्कि रिसर्च से भी होनी चाहिए, एक्सट्रैक्शन (खनन) से ही नहीं बल्कि इनोवेशन से भी होना चाहिए साथ ही ग्रोथ ही नहीं बल्कि एक्सटेंसिव ग्रोथ से होना चाहिए. हमें प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को भी समान महत्व देना होगा. हमारा उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समावेशी, व्यापक और सतत विकास सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल सहित विभिन्न अग्रणी तकनीकी संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने, आईटी निवेश को बढ़ावा देने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य को तैयार करने को लेकर अपने सुझाव साझा किए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर झारखंड एआई पॉलिसी, झारखंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, झारखंड टूरिज्म पॉलिसी, झारखंड टेक्सटाइल पॉलिसी, जियाडा रेगुलेशंस तथा पीपीपी पॉलिसी के कॉन्सेप्ट पेपर हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए. इन नीतियों पर उद्योग जगत एवं विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए गए, ताकि इन्हें और अधिक प्रभावी एवं निवेशक-अनुकूल बनाया जा सके. कार्यक्रम के दौरान सरकार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (बी2जी) संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस एवं आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के संवाद राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि हितधारकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सरकार ऐसी नीतियां तैयार करेगी, जो निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और समावेशी विकास को भी गति दें. इस मौके पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री संजय कुमार यादव, मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे. सूबे के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राज्य के विकास में तकनीक के प्रयोग की जरूरत पर बल दिया। विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे. आई बी एम के तल्लीन कुमार, माइक्रोसॉफ्ट के संदीप अरोड़ा एवं गूगल के राजेश रंजन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से झारखंड से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी की संभावनाओं को रेखांकित किया. स्वागत सम्बोधन एवं विषय प्रवेश सचिव सूचना प्रौद्योगिकी पूजा सिंघल का था. धन्यवाद ज्ञापन निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी माधवी मिश्रा ने किया. इस अवसर पर सचिव, उद्योग श्री अरवा राजकमल, विशेष सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क राजीव लोचन बक्शी, निदेशक उद्योग विशाल सागर सहित राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारीगण एवं स्टेकहोल्डर्स मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी
खबर

July 9, 2026
Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले
खबर

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

July 9, 2026
jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

Next Post
Jamshedpur brahman yuva shakti sangh : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ करेगा द्वितीय अध्यक्ष का चयन, जल्द होंगे चुनाव

Jamshedpur brahman yuva shakti sangh : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ करेगा द्वितीय अध्यक्ष का चयन, जल्द होंगे चुनाव

srinath university : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में मेगा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग ड्राइव, अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने 255 से अधिक छात्रों का किया चयन

srinath university : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में मेगा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग ड्राइव, अपोलो टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएल मोटर्स ने 255 से अधिक छात्रों का किया चयन

jharkhand cm in AI & digital reform : एआई और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में झारखंड प्रतिबद्ध, सीएम ने कहा – झारखंड नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा

jharkhand cm in AI & digital reform : एआई और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में झारखंड प्रतिबद्ध, सीएम ने कहा - झारखंड नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा एवं बीटेक छात्रों के लिए पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का आयोजन, नवाचार कौशल का विकास की दिखी राह

tata steel rafting : टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, हॉट स्ट्रिप मिल बनी विजेता, सीआरएम बारा उपविजेता

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा एवं बीटेक छात्रों के लिए पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का आयोजन, नवाचार कौशल का विकास की दिखी राह

tata steel rafting : टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, हॉट स्ट्रिप मिल बनी विजेता, सीआरएम बारा उपविजेता

jamshedpur teachers : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की जमशेदपुर के डीइओ से मुलाकात, रखीं समस्याएं

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News