• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-congress-झारखंड कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ टीकाकरण को लेकर आवाज बुलंद की, राज्यपाल से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य, जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने भी डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची/जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस ने टीका के मुद्दे पर हमला तेज कर दिया है. केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए झारखंड के मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और मंत्री आलमगीर आलम ने राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि एक करोड़ टीका झारखंड को सुनिश्चित कराया जाये. इस पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 ने लगभग हर भारतीय परिवार को अप्रत्याशित तबाही एवं असीम पीड़ा दी है. दुख की बात है कि मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है. सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार कोविड-19 के अपराधिक कुप्रबंधन की दोषी है. कांग्रेस ने कहा है कि उग्र कोविड-19 महामारी के बीच वैक्सीनेशन ही एकमात्र सुरक्षा है. मोदी सरकार की वैक्सीनेशन की रणनीति भारी भूलों की एक खतरनाक कॉकटेल है. भाजपा सरकार ने ‘वैक्सीनेशन की योजना’ बनाने का अपना कर्तव्य ही भुला दिया. भाजपा सरकार निंदनीय रूप से वैक्सीन की खरीद से बेखबर रही. केंद्र सरकार ने जानबूझकर एक ‘डिजिटल डिवाईड’ पैदा किया, जिससे वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीमी हो गई. केंद्र सरकार ने ‘विभिन्न कीमतों के स्लैब’ बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की यानि एक ही वैक्सीन के लिए अलग अलग कीमतें तय की, ताकि आम आदमी से आपदा में लूट की जा सके. कांग्रेस ने कहा है कि जहां अन्य देशों ने मई, 2020 से वैक्सीन खरीदने के ऑर्डर देने शुरू कर दिए थे, वहीं मोदी सरकार ने भारत को इसमें विफल कर दिया. केंद्र सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी, 2021 में जाकर दिया. जन पटल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार + राज्य सरकारों ने 140 करोड़ की जनसंख्या के लिए आज तक केवल 39 करोड़ वैक्सीन खुराकों का ऑर्डर दिया है. कांग्रेस का आरोप है कि भारत सरकार के अनुसार, 31 मई, 2021 तक केवल 21.31 करोड़ वैक्सीन ही लगाई गई. लेकिन वैक्सीन की दोनों खुराके केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को ही मिली है, जो भारत की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है. पिछले 134 दिनों में वैक्सीनेशन की औसत गति लगभग लाख खुराक प्रतिदिन है. इस गति से देश की पूरी व्यस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने में तीन साल से ज्यादा समय लग जाएगा. यदि ऐसे ही चलता रहा तो हम देश के नागरिकों को कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचा पाएंगे. इस सवाल का जवाब मोदी सरकार को देना होगा. इन लोगों ने कहा है कि इस विकराल महामारी के बीच हमारे देश के नागरिक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. लेकिन मोदी सरकार वैक्सीन का निर्यात करने में व्यस्त है. केंद्र की भाजपा सरकार आज तक वैक्सीन की 6.63 खुराक दूसरे देशों को निर्यात कर चुकी है. यह देश के लिए सबसे बड़ा नुकसान है. मोदी सरकार द्वारा वैक्सीन के लिए तय की गई अलग अलग कीमतें लोगों की पीड़ा से मुनाफाखोरी का एक और उदाहरण है. इन लोगों ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड की एक खुराक की कीमत मोदी सरकार के लिए 150 रुपये और राज्य सरकारों के लिए 300 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की एक खुराक की कीमत मोदी सरकार के लिए 150 रुपये राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये है. निजी अस्पताल एक खुराक के लिए 1500 रु तक वसूल रहे हैं. दो खुराको की पूरी कीमत की गणना इसी के अनुसार होगी। मोदी सरकार द्वारा एक ही वैक्सीन की तीन अलग करना लोगों की पीड़ा से मुनाफाखोरी कमाने का नुस्खा है. उन्होंने कहा है कि आज जरूरत है कि केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदे और राज्यों एवं निजी अस्पतालों को निशुल्क वितरित करे वह भारत के नागरिकों को मुफ्त समाई जा सके. इससे कम कोई भी काम भारत एवं भारत के नागरिकों का बड़ा नुकसान है. साथ ही 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले 18 साल से अधिक आयु की पूरी व्यस्क जनसंख्याको वैक्सीन लगाने का काम पूरा करने की जरूरत है. देश के नागरिकों का बसाव करने का यही एकमात्र रास्ता है. इसका एकमात्र उपाय है कि एक दिन में कम से कम एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाए न कि एक दिन में औसतन 10 लाख लोगों को इसीलिए कांग्रेस ने मांग की है कि आप मोदी सरकार को दिन में एक करोड़ लोगो को वैक्सीन लगाए जाने एवं यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन का निर्देश दें. कोविड-19 महामारी से लड़ाई एवं इस बीमारी को हराए जाने का यही एकमात्र रास्ता है. हर भारतीय को कोरोना से जीत दिलाने का भी यही एकमात्र रास्ता है. दूसरी ओर, जमशेदपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां की ओर से भी राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम से एक ज्ञापन डीसी को सौंपा और मांग की है कि टीकाकरण अभियान को तेज किया जाये.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Tata steel jharia division changes : टाटा स्टील के झरिया डिविजन में संगठनात्मक बदलाव, मनीष कुमार बने चीफ कोल बेनिफिशिएशन व विकास कुमार को नई जिम्मेदारी
खबर

Tata steel jharia division changes : टाटा स्टील के झरिया डिविजन में संगठनात्मक बदलाव, मनीष कुमार बने चीफ कोल बेनिफिशिएशन व विकास कुमार को नई जिम्मेदारी

October 2, 2026
Jamshedpur congress : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, किया गया दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
खबर

Jamshedpur congress : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, किया गया दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

October 2, 2026
Jamshedpur mango nagar nigam mayor Sudha Gupta : मानगो गांधी मैदान में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, मेयर सुधा गुप्ता ने सत्य, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया नमन
खबर

Jamshedpur mango nagar nigam mayor Sudha Gupta : मानगो गांधी मैदान में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, मेयर सुधा गुप्ता ने सत्य, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया नमन

October 2, 2026
Next Post
Jamshedpur : कल घोड़ाबांधा गेस्ट हाउस में विश्व पर्यावरण दिवस मनायेगा वन विभाग, पर्यावरण संरक्षण कि मुहिम को बेहतर बनाने पर भी होगी चर्चा और डीएफओ ने क्या कहा-Video

Jamshedpur : कल घोड़ाबांधा गेस्ट हाउस में विश्व पर्यावरण दिवस मनायेगा वन विभाग, पर्यावरण संरक्षण कि मुहिम को बेहतर बनाने पर भी होगी चर्चा और डीएफओ ने क्या कहा-Video

jharkhand-tac-new-format-झारखंड के नये ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की नियमावली को मंजूरी, मुख्यमंत्री को टीएसी के सदस्यों को मनोनित करने का अधिकार मिला, जानें क्या हुआ बदलाव

Sarath : सबेजोर गांव के ठाकुर बाड़ी मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा की चोरी, 200 वर्षों से भी ज्यादा पुरानी थी अष्टधातु की प्रतिमा

Sarath : सबेजोर गांव के ठाकुर बाड़ी मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा की चोरी, 200 वर्षों से भी ज्यादा पुरानी थी अष्टधातु की प्रतिमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News