रांची: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है. आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये हैं और ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में रांची में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बस से ईडी कार्यालय पहुंचे.प्रदर्शन में शामिल नेताओं में राजू, श्रीबेला प्रसाद, केशव महतो कमलेश, प्रदीप यादव, राजेश ठाकुर और सुबोध कांत सहाय समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल हैं. वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.(नीचे भी पढे)
बताते चलें कि ईडी ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं.इसके विरोध में पार्टी देशभर में ईडी दफ्तरों के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर रही है.



