
जमशेदपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च गुरुद्वारों के साथ धार्मिक स्थलों पर रोक लगा दिया गया है. यहां तक कि सभी पर्व त्यौहारों को बेहद ही सादगी पूर्वक मनाने के लिए लोग बेबस हैं. इधर चार दिनों तक चलनेवाला लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है. जहां व्रती खरना करेंगीं. वहीं गेहूं सुखाने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. वहीं खरना के साथ ही लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के प्रसाद बनाने में व्रती लीन हो जाएंगे. उधर छठ व्रत धारियों ने भी भगवान भास्कर से प्रार्थना की है कि हे छठी मैया कोरोना जैसे महामारी मेरे भारत से दूर हो जाए और लोग स्वस्थ रहें. उधर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सभी छठ व्रत धारी अपने-अपने घर में तालाब बनाकर छठ पर्व करेंगे. हालांकि जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि नदी नहीं जाए भीड़ नहीं इकट्ठा होने दें और अपने अपने घरों में लोक आस्था का महापर्व छठ करें.

दूसरी ओर, कोरोनावायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान सब्जी मंडी में चलाया जा रहा है. जहां पर लोग सब्जी खरीदने आ रहे हैं. वैसे भीड़भाड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे शहर में चार जगहों पर सब्जी मंडी लगाने का निर्णय लिया है. उधर प्रशासन द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंस कोरोना वायरस से कैसे बचे सैनिटाइजर का उपयोग कैसे करें और ग्राहकों को सामान कैसे दे. इसकी जानकारी दी जा रही है. वैसे जिला प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रही है कि आप अपने घर में रहे. दूरी बनाकर रखें बहुत जरूरत पड़ने पर बाहर निकले नहीं तो खाने-पीने दवा और दूध सब कुछ मोबाइल फोन से मंगाकर कोरोना को मात दे.







