जमशेदपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक समेत तमाम प्लेटफार्म में वाटर वेंडिंग मशीन लगाया गया, जिसका उद्घाटन रांची के विधायक सीपी सिंह द्वारा किया गया, अब यात्रियों को 5 में एक लीटर ठंढा व शुद्ध पानी मिलेगा. कुल आठ वेंडिंग मशीन लगाया गया है. प्लेटफार्म नंबर एक में वाटर वेंडिंग मशीन और प्लेटफार्म नंबर 2 में 2 वाटर वेंडिंग मशीन लगाया गया है. इस मशीन के लग जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, जहां यात्रियों को 1 लीटर ठंडा पानी के लिए 15 से 20 रुपये देने पड़ते थे, अब मात्र 5 रुपये में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों को अपना बोतल लेकर आना होगा, जहां लोग 5 रुपये देकर अपना पानी भर सकते है, जिसमें ठंडा और साफ पानी मिल जायेगा. कुल आठ वाटर वेंडिंग मशीन लगायी गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी सिंह ने कहा की जल ही जीवन है. 5 रुपये में यात्रियों को 1 लीटर पानी वह भी ठंडा और शुद्ध पानी मिलना आम लोगों के लिए काफी सहूलियत होगी. इस दौरान भाजपा नेता लालचंद सिंह, अमर सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे.



