देवघर : देवघर फायर स्टेशन में शुक्रवार को गृह रक्षा वाहिनी “होमगार्ड “के जवानों के लिए एक दिवसीय फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को आपात् कालीन स्थितियों और अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए तैयार करना था. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने उपस्थित जवानों को आग लगने के कारणों, उसके प्रकारों और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जवानों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों को चलाने का व्यावहारिक अभ्यास “मॉक ड्रिल” भी कराया गया, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सकें. अग्निशमन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गृह रक्षा वाहिनी के जवान कानून व्यवस्था के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस प्रशिक्षण से वे न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि आम जनता के जान-माल की रक्षा भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे.







